Showing posts with label Hindi Poetry. Show all posts
Showing posts with label Hindi Poetry. Show all posts

Saturday, October 17, 2015

ऐंवे ही





किस बात की खीज है तुमको?

क्यूँ चिढ़े से रहते हो?
इसलिए कि कोई तुमसे बढ़कर है 
या इस लिए कि तुम कमतर हो किसी से
या इसलिए कि तुम्हारे कमतर होने में
तुम्हारी कोई ग़लती नहीं और 
उसके बढ़कर होने में उसका कोई हाथ नहीं 
शायद जात धर्म क़सबे रुतबे वग़ैरह के कारण होगा , है ना? नहीं? 
तो फिर क्यूँ नसीब को रोते हो 
क्यूँ भगवान भरोसे हो 
क्या इसलिए कि ये सब तुम्हारे बस का नहीं 
या इसलिए कि ये सब तुम्हारे लायक नहीं?
तो फिर क्या है 
जो तुम कर सकते हो
क्या है तुम्हारे हक़ का, बताओ? 
एक काम करते हैं....
चलो Mars चलते हैं 
उसके साथ बैठ कर रोते हैं
के जो ज़िंदगी वहाँ पनपने वाली थी
वो उससे छिन कर धरती पर क्यूँ आ गयी
उसका दुःख तुमसे बड़ा है और वो ख़ुद भी 
वो तो अपने काम पर लगा है 
दिन रात गर्दिश में है 
तुम भी काम पर लगो
Mars नहीं झल्लाया तो तुम क्या चिढ़ते हो
किस बात से खीजते हो 
सब कुछ ऐंवे ही है ... ऐंवे ही। 

Tuesday, May 5, 2015

Headphone




Image Source : ListofImages.com

उसकी आवाज़ अभी भी मुझ में गूंजती है 

ठीक वैसे ही जैसे हैडफ़ोन लगा के आवाज़ें 

कानों में ही नहीं बल्कि 
सर, हलक और ज़हन में भी सुनाई देती हैं 
कुछ इस तरह  मानो जैसे कि 
कोई मुझे ही में बैठ कर गा रहा हो 
और फ़क़त साज़ कानों में बजते हैं 
आवाज़ का साथ निभाने को 
उसकी आवाज़ भी मुझ में अब तक वैसे ही गूंजती है 
झंकार बीट सी हंसी, गहरी सांसों के बास और चिचिड़ाहट का ट्रेबल... 
मेरे सर की मालिश के दौरान को तबला बजाता था 
वो कानों में सुनाई पड़ता है और उसके गुनगुनाने की बांसुरी! 
उस बांसुरी की कम्पन मेरे होठों पर महसूस होती है अब भी 
एक उसकी आवाज़ है जो मेरे हलक से उठती है 
और रूह तक उसका अलाप सुनाई देता है 
इन यादों के हैडफ़ोन की खामोशियाँ  कितनी ससुरीली हैं ना!
सच! कुछ तरानों को रिकॉर्ड करने को ज़रुरत नहीं पड़ती 

Monday, April 6, 2015

Lunar Eclipse







Image URL : Lunar-eclipse-7-L.jpg


ग्रहण लगे चाँद पे कौन रोमांस करता है!
मैं करती हूँ ना… 
कितना तो रोमांटिक है ये ग्रहण लगा चाँद!
अच्छा! ग्रहण को सब बुरा ही कहते हैं... 
और तुम तो किसी भी चीज़ को रोमांटिक कह दोगी।
अरे.… खुद ही सोचो,
जिस सूरज की रौशनी से चाँद की चाँदनी है,
उस ही सूरज के साये में कुछ पलों के लिए
खो जाना कितना रोमांटिक होगा...
और फिर मुझ ही को ले लो 
तुम्हारे होने से मेरी ज़िन्दगी में चांदनी है 
तुम्हारी आगोश में खुद को चंद पलों के लिए खो देना 
इससे ज़्यादा क्या रोमांटिक होगा!
उफ़ तुम और तुम्हारा रोमांस!
देखो ग्रहण हट गया अब तुम भी ये भूत उतारो 
मैं ज़रा 95% चाँद के साथ सेल्फ़ी लेता हूँ। 

~

Sunday, March 1, 2015

राख









~ 

राख टटोलना चाहता हूँ 

उस आखिरी चिंगारी के लिए
जो बुझने से पहले 
जुगनू की तरह टिमटिमाती होगी
बस एक बार फूंक कर देखना है
वो बुझ ही जाती है या फिर
रौशन हो उठती है।

~