Showing posts with label Nazm. Show all posts
Showing posts with label Nazm. Show all posts

Tuesday, May 5, 2015

Headphone




Image Source : ListofImages.com

उसकी आवाज़ अभी भी मुझ में गूंजती है 

ठीक वैसे ही जैसे हैडफ़ोन लगा के आवाज़ें 

कानों में ही नहीं बल्कि 
सर, हलक और ज़हन में भी सुनाई देती हैं 
कुछ इस तरह  मानो जैसे कि 
कोई मुझे ही में बैठ कर गा रहा हो 
और फ़क़त साज़ कानों में बजते हैं 
आवाज़ का साथ निभाने को 
उसकी आवाज़ भी मुझ में अब तक वैसे ही गूंजती है 
झंकार बीट सी हंसी, गहरी सांसों के बास और चिचिड़ाहट का ट्रेबल... 
मेरे सर की मालिश के दौरान को तबला बजाता था 
वो कानों में सुनाई पड़ता है और उसके गुनगुनाने की बांसुरी! 
उस बांसुरी की कम्पन मेरे होठों पर महसूस होती है अब भी 
एक उसकी आवाज़ है जो मेरे हलक से उठती है 
और रूह तक उसका अलाप सुनाई देता है 
इन यादों के हैडफ़ोन की खामोशियाँ  कितनी ससुरीली हैं ना!
सच! कुछ तरानों को रिकॉर्ड करने को ज़रुरत नहीं पड़ती 

Monday, April 6, 2015

Lunar Eclipse







Image URL : Lunar-eclipse-7-L.jpg


ग्रहण लगे चाँद पे कौन रोमांस करता है!
मैं करती हूँ ना… 
कितना तो रोमांटिक है ये ग्रहण लगा चाँद!
अच्छा! ग्रहण को सब बुरा ही कहते हैं... 
और तुम तो किसी भी चीज़ को रोमांटिक कह दोगी।
अरे.… खुद ही सोचो,
जिस सूरज की रौशनी से चाँद की चाँदनी है,
उस ही सूरज के साये में कुछ पलों के लिए
खो जाना कितना रोमांटिक होगा...
और फिर मुझ ही को ले लो 
तुम्हारे होने से मेरी ज़िन्दगी में चांदनी है 
तुम्हारी आगोश में खुद को चंद पलों के लिए खो देना 
इससे ज़्यादा क्या रोमांटिक होगा!
उफ़ तुम और तुम्हारा रोमांस!
देखो ग्रहण हट गया अब तुम भी ये भूत उतारो 
मैं ज़रा 95% चाँद के साथ सेल्फ़ी लेता हूँ। 

~

Sunday, March 1, 2015

राख









~ 

राख टटोलना चाहता हूँ 

उस आखिरी चिंगारी के लिए
जो बुझने से पहले 
जुगनू की तरह टिमटिमाती होगी
बस एक बार फूंक कर देखना है
वो बुझ ही जाती है या फिर
रौशन हो उठती है।

~