जिन कपड़ों को हम कम पहनते हैं
उन्हें ज्यादा संभाल कर रखना पड़ता है
कोई छोटा सा भी सुराख़ हो जाए तो
वो कपडे फिर बेकार हो जाते हैं
पहनने लायक नहीं रहते..
तुम्हारे और मेरे रिश्ते में भी
कुछ ऐसे ही सुराख हो गए हैं
इस रिश्ते का पैराहन अब
ओढने लायक नहीं रहा
फिर भी रखा हैं मैंने याद के तौर पर
कि इक सलोना सा दोस्ती का रिश्ता था
बड़े प्यार से बनाया था...
लफ्ज़-ओ-जगह के फासलों में
हम संभाल के रख नहीं पाए इसे.

No comments:
Post a Comment