तेरे हाथों में कभी दिखता नहीं
फिर भी इसके नाम में दम बड़ा है
फ़क़त इसके नाम के बल पे तूने
जाने क्या क्या हासिल किया है
शोहरत रुतबा इज्ज़त और
बड़े बड़े महलों की चमक
महँगी महँगी गाड़ियों से निकलता
वो धुआं भी कीमती होता होगा
पौलूशन कम करता होगा वो धुआं शायद....
इक कागज़ ..इक दस्तखत ..
चंद लफ्ज़-ओ- अदद और इक मोहर
इतना सा करके जाने क्या क्या
इस हाथ से उस हाथ हुआ है..
उस पार से जाने कितने पार किया है
इक और नया खिलौना लाये हो
घिसी साबुन कि टिकिया जैसा
स्कूल में पहचान का इक कार्ड मिला था
उसके जैसे कुछ दिखता है ये
न दस्तखत न लफ्ज़ कोई.
बस बटन दबाने पड़ते हैं..
जाने क्या कैसे होता होगा
बस अदद घुमाने पड़ते हैं..
मेरे तो दो छलनी हाथों से
इक इक करके छन कर गिर जाता है
जितना मैं हासिल करता हूँ..
ये उतना ही खो जाता है ..
तू कैसे कहता है .. बहुत पैसा है...
तेरे हाथों में कभी दिखता नहीं
फिर भी इसके नाम में दम बड़ा है
फ़क़त इसके नाम के बल पे तूने
जाने क्या क्या हासिल किया है

No comments:
Post a Comment