आओ सारे साथ मिलके बादलों पे चलते हैं
वो बड़ा सा छेद मिलके फूलों से ही भरते हैं
प्यारा सा मौसम रहेगा हर दम
चिलचिलाती गर्मी में क्यूँ मरें हम तुम
गिटलीघुम गिटलीघुम गिटलीघुम
आओ चलें हम वो वाले किले में
काला से धुंए में पानी भरेंगे
चलके बुझाते हैं आग जो लगी है
खांसता खांसते क्यूँ निकले दम
गिटलीघुम गिटलीघुम गिटलीघुम
आओ चलो हम बाँटें खुशी
सबके चेहरों पे नाचे हँसी
अच्छे बच्चे बनके रहे हम
क्यूँ रहे यहाँ कोई गुम सुम
गिटलीघुम गिटलीघुम गिटलीघुम
1 comment:
मुस्करा दिया हूँ,,,.
Post a Comment