Monday, December 17, 2007

गिटलीगुम....


आओ खेलें हम
गिटलीगुम
गिटलीगुम
गिटलीगुम

छेड़ना कोई फसाना
दिल में मेरे आना जाना
फिर कहीं को हो रवाना
करना सारा ताना बाना....गुम .....
गिटलीगुम
गिटलीगुम
गिटलीगुम

याद सारी बातें रखना
याद सारी रातें रखना
जो कभी किए नही हैं
वो भी वादे याद रखना
वो करे तडाम ते तुडुम....
गिटलीगुम
गिटलीगुम
गिटलीगुम

आगे पीछे
दाएं बायें
छम छमाछम
सायें सायें
खोजना जी टोहना
दोनों ख़ुद को खोजना
भागना जी .. तिगुडुम तिगुडुम
गिटलीगुम
गिटलीगुम
गिटलीगुम...

सब धुंआ है
सब रुआं है
दिल खला है
दिल कुँआ है
टप टपाटप
छप छ्पाछप
टूटने की भी
होती है जी धुन
गिटलीगुम
गिटलीगुम
गिटलीगुम...


सुन लो भाई
सुन लो माई
ठोकरें सभी को आई
छोट भी सभी ने खायी
गिर के उठाना लेकिन है शगुन...
गिटलीगुम
गिटलीगुम
गिटलीगुम...

आओ खेलें हम
गिटलीगुम
गिटलीगुम
गिटलीगुम
...

1 comment:

दिव्यांशु शर्मा said...

jo kabhi kiye nahi hain
wo bhi vaade yaad rakhnaa

WOw....bado ko samjhaane k liye bacho ki zabaan mein bol rahee ho...