
घर के कोने पे रहता वो छुट्टन सा पेड़
याद है! एकदम गुलमोहर के सामने ही है
कुछ कुछ हरा भरा बुनता रहता था वो
गुलमोहर को कहा करता था अक्सर कि
एक दिन तुमसे ऊँचा बढ़ के दिखलाऊंगा
आज देखा था उस बच्चू को मैंने ..
सर्दी की धूप वो में नहा रहा था
ऐंवें ही कुछ कुछ तो गुनगुना रहा था
मैंने भी मुस्कुरा के मुंह फेर लिया
पलटी तो देखा अब वो कराह रहा था
एक आदमी उसपे चढ़ के उसको काट रहा था
एक छोटी सी टहनी गिरी तो आह की आवाज़ मुझमें से आई
दूसरी कट ही रही थी तो मैंने आँखें भींच ली
एक आंख से देखा तो वो भी ढेह पड़ी
निचले घर के लोगों को छुट्टन पेड़ से खतरा था
कहते हैं अगर ये बड़ा हो गया तो क्या पता
कोई इसपर चढ़ के घर में घुस आया तो!
सुना है कभी की एक बढ़ते बच्चे की
परवरिश से किसी को खतरा हो जाए?
मेरा छुटन पेड़ .. हरे हरे मुलायम पत्तों वाला
कभी बड़ा नही हो सकता वो बच्चू.....
गुलमोहर आज शाम को उसपर मुस्कुरा रहा था
और वो बच्चू! बेलिबास सा ख़ुद ही में गढा जा रहा था
सर्दी की सांझ है अभी और वो कराह रहा है
एक बार सोचा की चाय दे आऊं उसको
कोई इंसान भी तो नहीं है न वो कि
उसको घर ले आऊं और सबसे बचा के रखूं
उसको मैंने यूँ ही तड़पती निगाह से देख आज तो वो बोल पडा
कि कभी बड़ा नही होना
कुछ कुछ क्या कुछ भी नहीं बुनना
तुम्हारा छुट्टन पेड़ कभी बड़ा नहीं हो सकता..
याद है! एकदम गुलमोहर के सामने ही है
कुछ कुछ हरा भरा बुनता रहता था वो
गुलमोहर को कहा करता था अक्सर कि
एक दिन तुमसे ऊँचा बढ़ के दिखलाऊंगा
आज देखा था उस बच्चू को मैंने ..
सर्दी की धूप वो में नहा रहा था
ऐंवें ही कुछ कुछ तो गुनगुना रहा था
मैंने भी मुस्कुरा के मुंह फेर लिया
पलटी तो देखा अब वो कराह रहा था
एक आदमी उसपे चढ़ के उसको काट रहा था
एक छोटी सी टहनी गिरी तो आह की आवाज़ मुझमें से आई
दूसरी कट ही रही थी तो मैंने आँखें भींच ली
एक आंख से देखा तो वो भी ढेह पड़ी
निचले घर के लोगों को छुट्टन पेड़ से खतरा था
कहते हैं अगर ये बड़ा हो गया तो क्या पता
कोई इसपर चढ़ के घर में घुस आया तो!
सुना है कभी की एक बढ़ते बच्चे की
परवरिश से किसी को खतरा हो जाए?
मेरा छुटन पेड़ .. हरे हरे मुलायम पत्तों वाला
कभी बड़ा नही हो सकता वो बच्चू.....
गुलमोहर आज शाम को उसपर मुस्कुरा रहा था
और वो बच्चू! बेलिबास सा ख़ुद ही में गढा जा रहा था
सर्दी की सांझ है अभी और वो कराह रहा है
एक बार सोचा की चाय दे आऊं उसको
कोई इंसान भी तो नहीं है न वो कि
उसको घर ले आऊं और सबसे बचा के रखूं
उसको मैंने यूँ ही तड़पती निगाह से देख आज तो वो बोल पडा
कि कभी बड़ा नही होना
कुछ कुछ क्या कुछ भी नहीं बुनना
तुम्हारा छुट्टन पेड़ कभी बड़ा नहीं हो सकता..
4 comments:
its not usual to see a piece of poetry ending on a negative note.... but this one does..... a cheerful beginning to a despairing end....
i like it ...
[somehow reminds me of the terrible time palestinian children are going through in the gaza strip...]
Amazing piece of poetry. Dil jhakjhor deti hai.
Love to see more from you.
amazing....!!!!! seriously a fantastic thought put in great words...commendable..!!!
Post a Comment