ये फेरा है फ़िरेगा फिर वही सब फिर से होना है
जहाँ आगाज़ होता है वहीं अंजाम होता है
ये कल तो ख़ामाखा में ही बड़ा बदनाम होता है
पिछले साल के गुज़रने के साथ साथ
मुझे अपनी ये त्रिवेणी याद आ गयी...
हर बार कि तरह ये साल भी
12 महीने कि ज़िंदगी जीकर गुज़र गया..
एक नये साल को उतनी ही ज़िंदगी देकर!
कितनी अजीब बात है कि
हर साल कि उम्र सिर्फ़ 12 महीने की ही होती है.
कल शाम ये ही सोचती रही कि
मेरी आँखों के आगे दम तोड़ते साल का
मातम मनाऊँ या फिर..
जन्म लेते हुए नये साल कि खुशियाँ!
क्यूँ हर साल अगले साल को जन्म देने के लिए ही होता है ?
कैसे कुछ भी करके दोनों को
बचा लूँ वक़्त कि गिरफ़्त से!
क्यूँ ऐसा नही हो सकता कि
माँ और बच्चा दोनों ही ज़िंदा रहें
क्यूँ एक पीढ़ी को साँसें देने के लिए,
एक पीढ़ी को दम तोड़ना पड़ता है?
पिछले साल से भी आदतन लगाव सा हो चला था.
ये जानते हुए कि ये भी सभी कि तरह
चन्द महीनो का मेहमान है..
इसके साथ ज़िंदगी का Staapuu खेलते खेलते
पता ही नहीं चला कि
ये कब आठवें खाने में आ पहुँचा
और खेल ख़तम हुआ..
और अब इसके आख़िरी चन्द घंटों में खुद को
बड़ा बेसहारा महसूस कर रही थी
इसीलिए रज़ाई में दुबक कर आँखें भींच ली मैने
और ये दुआ मांगती रही कि मेरे जागने से पहले ही
मातम और जश्न का आलम थक कर सो जाए
मेरे हाथ तो बशरियत से बँधे थे.. खैर..
खुदा होती तो भी क्या कर पाती मैं!!
सुबह उठी तो जैसा सोचा था वैसा ही मिला
ऐसा लगा मानो..
तूफान से पहले के सन्नाटे में सोई और
तूफान के बाद के सन्नाटे में जाग रही हूँ
सब कुछ कल जैसा है बस
तारीख के अदद में फेर बदल है
मेरे आगे ये नया साल किल्कारियाँ मार रहा है
इसकी आँखें नाक होंठ कान..
सब पिछले साल जैसे हैं
जब वो आया था तो बिल्कुल ऐसा दिखता था..
धीरे धीरे बस मिज़ाज बदल गये थे..
इसके भी बदलेंगे...
फिर भी .. इससे भी प्यार करेंगे...
जो हुआ उसमें इसकी क्या ग़लती थी!
चलो 12 महीने कि ही सही एक और ज़िंदगी जीते हैं!!
2 comments:
Hum sab ki aadat hai dil ko khush rakhne ki... bahaane dhoondhte rehne ki....aakhir ye calender bhi humaara banaaya hua hai.....aur usske basis par maanaaya jaane waala naya saal kaa jashn......khuda ko kya manzur hai...Khuda jaane..!
A good attempt at a rather 'paradoxical' topic......maa aur bachha dono saath kyu nahi jee sakte..........bit repetitive but some food for thot is certainly ther.....welldone.!
kafee taveel nazm ...baat bareek hai aur khjaas kuch commnt karne ko rah nahi jaata...humaare gaon ki zubaan mein ek khaas mauke ko "mait" kahte hain...ye tab hota hai jab kisi ek buzurg k maut ki tareekh par koi bachaa janm le....us din jo ghar mein bana hota hai usi ka parsaaad ane wale samay mein maata ji k poojan par chadhaaya jata hai...
par kabhi socha nahi tha ki har 31 decmbr ko "mait" hoti hai...ek saal marta hai ek saal zindaa hota hai... hahahaa
Post a Comment